फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कौशांबी में 40 करोड़ रुपये की लागत से ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम-ग्रिड) योजना के तहत कौशांबी क्षेत्र में सड़क व आधारभूत सुविधाओं के विकास का कार्य शुरू हो गया है। 40 करोड़ की लागत से नगर निगम की ओर से कराए जा रहे कार्य के तहत डाबर से आनंद विहार और कामदगिरि टावर के पीछे से जयपुरिया, सतपुड़ा, उदयगिरि और पचमढ़ी होते हुए ईडीएम मॉल तक सड़क का विकास किया जाएगा। पूर्व पार्षद डॉ. मनोज गोयल ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण के दौरान जल निकासी की उचित व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि भविष्य में क्षेत्र में जलभराव की समस्या न हो। योजना के पूरा होने के बाद कौशांबी क्षेत्र में सड़क और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें