फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जमीन के नाम पर 14 लाख की ठगी, महिला समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। सिखरानी गांव में खेती की भूमि दिलाने का झांसा देकर व्यक्ति से 14 लाख रुपये की ठगी कर ली। बागपत निवासी रिजवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी हरेंद्र कसाना और रिस्तल गांव निवासी सूरज को वह पहले से जानते हैं। करीब दो साल पहले दोनों ने सिखरानी गांव में खेती भूमि दिलाने की बात कहीं। दोनों ने मेमवती नामक महिला से भूमि का सौदा 14.55 लाख रुपये में कराया। आरोप है कि चार बार में उनसे 14 लाख रुपये ले लिए और शेष 55 हजार रजिस्ट्री पर देने तय हुए। जब वह रजिस्ट्री कराने सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे तो महिला नहीं पहुंची। राजस्वकर्मियों से कागजात की जांच कराई तो पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर महिला समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें