फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 36 लाख रुपये में उठा शारदीय नवरात्र मेले का ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। सीकरी खुर्द स्थित प्रसिद्ध महामाया देवी मंदिर के शारदीय नवरात्र मेले का ठेका बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय पर पूरा हुआ। यह ठेका 36 लाख रुपये में छूटा। महंत सुनील भगतजी ने 36 लाख रुपये की बोली लगाई। रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। नवरात्र पर सीकरी महामाया देवी में भव्य मेला लगता है। इसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। तहसील प्रशासन और नगरपालिका मोदीनगर ने बृहस्पतिवार शाम ठेका प्रक्रिया पूरी की। अध्यक्ष विनोद वैशाली ने बताया, मंदिर के अंदर प्रसाद की दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी। दुकानें मंदिर के बाहर ही लगेंगी और तहबाजारी पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। सफाई व्यवस्था के लिए सफाईकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। उपजिलाधिकारी कोमल पंवार, नगरपालिका ईओ नरेंद्र मोहन मिश्र, आरआई अंकित चौधरी और आंकिक अंकित गोयल भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें