मुरादनगर। मोबाइल फोन हैक कर युवक के खाते से 1.71 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। ब्रहमपुरी निवासी अरुण कोरी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका मोबाइल फोन हैक हो गया था। इसी दौरान उनके बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक खाते से कुल एक लाख 71 हजार 200 रुपये का ट्रांजेक्शन हो गया। एसीपी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।