फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दहेज के लिए दिया तीन तलाक, किया दूसरा निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर दूसरा निकाह और तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। मामले में इफरा सैफी ने नगर कोतवाली में पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


दिल्ली के न्यू सीलमपुर निवासी इफरा सैफी का कहना है कि 16 मार्च 2021 को उनका निकाह आमिर खान से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद ससुरालिये दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे। धीरे-धीरे उनके पिता ने 10 लाख रुपये दे भी दिए। लेकिन इससे भी ससुराल वाले खुश नहीं हुए। 25 मई 2023 को उनके बेटे की खतना की रस्म के दौरान दिए गए सामान से भी ससुराल वाले खुश नहीं थे और उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में पता चला कि आमिर खान ने दूसरा निकाह कर लिया है जो कैला भट्टा में रह रहा है। वह वहां गईं तो उसने दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसी बीच आमिर ने छत पर आकर उन्हें तीन तलाक दे दिया। मामले में उन्होंने आमिर सैफी, सास अफरोज, ससुर मुबीन, देवर सलमान, परवेज और ननद मुस्कान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कोतवाली का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें