पाइप लाइन में गैस रिसाव ठीक करते इंजीनियर
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में एक होटल के पास गली में गैस पाइप लाइन से गैस रिसाव हो गया। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर एक में अंब्रोसिया होटल के पास गली में गैस पाइपलाइन लीकेज हो गई। आग लगने की आशंका पर फायर स्टेशन वैशाली से मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल और उनकी टीम मौके पर पहुंची।
फायर स्टेशन ऑफिसर कुंवरपाल ने गैस कंपनी के इंजीनियरों को मौके पर बुलाकर मेंटेनेंस का काम शुरू कराया। इस दौरान कंपनी की तरफ से गली के अन्य घरों में होने वाली गैस आपूर्ति को बंद कर दिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल का कहना है कि गैस लीकेज के दौरान आग लगने की घटना नहीं हुई। समय रहते पाइप लाइन के लीकेज को ठीक कर दिया गया।