फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर: सड़क हादसे में महिला पुलिसकर्मी की मौत, एक सिपाही घायल

Wed, 15 Mar 2023 05:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड

सार

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गढ़ सीएचसी लेकर पहुचे जहां चिकित्सकों ने महिला सिपाही की मौत होने की पुष्टि की। सूचना पर पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
मृतक नीशू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़मुक्तेश्वर के सर्किल के थाना बहादुरगढ़ में तैनात बाइक सवार महिला सिपाही को ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि साथी पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

विज्ञापन


थाना अध्यक्ष हरि कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 11 बजे बहादुरगढ़ थाने में तैनात सिपाही निवित अपने साथ महिला सिपाही नीशू पुत्री लल्लू सिंह को बाइक पर सवार होकर थाना से संबंधित डाक का कार्य कराने के लिए हापुड़ जा रहा था।

महिला सिपाही नीशू गढ़ में डाक लेकर जा रही  थी। जैसे ही वह दोनों स्याना रोड पर रेनबो स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी और दोनों को चपेट में ले लिया। इस दौरान महिला सिपाही नीशू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं घायल सिपाही निवित को तुरंत ही स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गढ़ सीएचसी लेकर पहुचे जहां चिकित्सकों ने महिला सिपाही की मौत होने की पुष्टि की। सूचना पर पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। महिला पुलिसकर्मी मूल रूप से जिला बिजनौर के चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव मिर्जापुर बकेना की रहे वाली थी। दो साल पहले ही वह भर्ती हुई थी। आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें