फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गोकशी के चार आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी क्षेत्र में गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बीती 30 अप्रैल को निवाड़ी क्षेत्र के गांव सारा के जंगल में गोकशी की घटना हुई थी। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। एसीपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि परवेज निवासी लिसाडी गेट जनपद मेरठ गैंग बनाकर साथियों के साथ गोकशी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने परवेज, सावेज उर्फ सोनी निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ, नफीस उर्फ नवाब निवासी गांव धौलड़ी जनपद मेरठ, इस्लामूद्दीन उर्फ इसलू निवासी श्याम नगर कॉलोनी मेरठ के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। परवेज पर 18 और इसलू पर 15 व सावेज और नफीस पर दो-दो मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें