फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गंगाजल प्लांट चार दिन रहेगा बंद, इंदिरापुरम-सिद्धार्थ विहार में नहीं होगी आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित 100 क्यूसेक का गंगाजल प्लांट अगले चार दिनों तक बंद रहेगा। इससे नोएडा के साथ-साथ इंदिरापुरम और सिद्धार्थ विहार के लाखों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। इस बीच मुख्य पाइपलाइन में तकनीकी खामियों के कारण हुई खराबी के बाद इसका वाल्व बदलने का काम किया जाएगा। गंगाजल प्लांट के अधिकारियों ने नोएडा अथॉरिटी, जीडीए और आवास विकास परिषद को आपूर्ति बाधित होने के बारे में बताया है। परियोजना प्रबंधक उन्मेश शुक्ला ने बताया कि 100 क्यूसेक प्लांट से नोएडा को 80 क्यूसेक, इंदिरापुरम को 15 क्यूसेक और सिद्धार्थ विहार में पांच क्यूसेक सिद्धार्थ विहार को गंगाजल की आपूर्ति होती है। पिछले दिनों से मुख्य पाइपलाइन में तकनीकी खामी आ रही थी। कई बार चेक करने पर उसका पता नहीं चल रहा था। सोमवार से पाइपलाइन को ठीक करने के लिए इसका वाल्व बदलने का काम होगा। इसमें तकनीकी टीम को चार दिन का समय लगेगा। प्लांट बंद होने की सूचना संबंधित सभी विभागों को दे दी गई है, जिससे गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। संबंधित अथॉरिटी के अधिकारी पानी आपूर्ति के इंतजाम समय से कर लें।
विज्ञापन



गंगाजल प्लांट से हो रही आपूर्ति :
- 100 क्यूसेक गंगाजल की सप्लाई इस प्लांट से होती है
- 80 क्यूसेक गंगाजल नोएडा को सप्लाई होता है
- 15 क्यूसेक गंगाजल इंदिरापुरम के लोगों को मिलता है
- पांच क्यूसेक की आपूर्ति होती है गंगाजल सिद्धार्थ विहार योजना में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें