फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बीस दिन बाद मिला गंगाजल, लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। वसुंधरा जोन के लोगों को जलसंकट की समस्या से कुछ राहत मिली है। दशहरे से लेकर सोमवार तक करीब बीस दिन बाद वसुंधरा जोन के लगभग साढ़े छह लाख की आबादी को गंगाजल की सप्लाई दोबारा से मिलनी शुरू हो गई है। इस बीच लोगों ने बताया कि पहले दिन पानी का प्रेशर सुबह कुछ देर तो कम रहा, लेकिन बाद में पानी की आपूर्ति काफी अच्छे से हुई। इसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली। कौशांबी, वैशाली, इंदिरापुरम, वसुंधरा समेत कई इलाकों में इस दौरान साफ पेयजल की आपूर्ति हुई। न्यायखंड स्थानीय निवासी अंजू तिवारी ने बताया कि पानी की सप्लाई अपने निर्धारित समय शाम सात बजे से शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ देर तो पानी कम प्रेशर से आया लेकिन बाद में सप्लाई सामान्य हो गई। वसुंधरा निवासी सोमेश श्रीवास्तव ने बताया कि काफी दिनों बाद इलाके में पानी की आपूर्ति सामान्य हुई। इसके चलते लोगों को काफी राहत पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें