फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दोस्तों ने युवती को छेड़ा, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र की कॉलोनी में युवती से दोस्तों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर युवती को पीटा गया। मामले में दोनों युवकों को नामजद करते हुए युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि शाम को वह घर से निकली थीं। तभी उनको पड़ोस में रहने वाला युवक अपने दोस्त के साथ मिला। उसने उनका हाथ पकड़ लिया। गलत नीयत से उन्होंने उनको छुआ भी। यह बात जब उन्होंने युवक के परिजनों से कही तो युवक की मां ने उनको बुरा भला कहा। आरोप है कि उनको पीटा गया। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें