फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाली देने के विरोध में दोस्त ने गला दबाकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। पाइप मार्केट कॉलोनी में एक दोस्त ने जय सिंह(48) की गला दबाकर हत्या कर दी। कमरे पर एक साथ खाना खाने के दौरान दोनों के बीच गाली गलौज हुई थी। गाली गलौज के विरोध में आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी शव मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी दोस्त राजेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से मैनपुरी में रहने वाले जय सिंह मजदूरी करते थे। वह साहिबाबाद के पाइप मार्केट कॉलोनी स्थित एक कमरे में किराए पर रहते थे। उनके सामने कमरे में सीतापुर में रहने वाले राजेश भी रहता है। राजेश भी मजदूरी करता है। दोनों अक्सर एक साथ खाना और शराब का सेवन करते थे। एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को पाइप मार्केट कॉलोनी स्थित कमरे में जय सिंह का शव मिला था। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और अज्ञात पर घटना को अंजाम देने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए टीम गठित की थी। एसीपी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जय सिंह के दोस्त राजेश पर हत्या का शक गया था। पुलिस ने राजेश की तलाश की तो राजेश अपने कमरे से फरार मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जय सिंह की हत्या गला दबाकर होना आया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राजेश को पकड़कर पूछताछ शुरू की। पहले तो राजेश इस घटना के बारे में जानकारी होने से इनकार करता रहा। सख्ती से पूछताछ और पुलिस के सवालों में उलझने के बाद राजेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

गाली देने के विरोध में की हत्या
पुलिस पूछताछ में राजेश ने बताया कि सोमवार को दोनों दोस्त शराब पी रहे थे। दोनों के बीच गाली गलौज और झगड़ा हो गया था। सोमवार रात दोनों जय सिंह के कमरे में बैठकर खाना खा रहे थे। दोनों में फिर से गाली देने पर विवाद हुआ। दोनों के बीच मारपीट हुई। मारपीट में राजेश ने जय सिंह का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपना कमरा खाली कर कहीं और चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें