मोदीनगर। नगर के संजयपुरी कॉलोनी निवासी युवक कुणाल के घर से मेरठ निवासी उसका दोस्त अश्वनी बाइक चोरी कर ले गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
कुणाल ने बताया कि मेरठ के रोहटा रोड निवासी उसका दोस्त अश्वनी रविवार शाम अपने दो दोस्तों के साथ कार द्वारा उससे मिलने घर आया। आरोप है कि दोस्त ने उसे बातों में उलझा कर बाहर की तरफ ले गया। इसी दौरान मौका देखकर साथी घर से बाइक चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी लगने पर कुणाल ने बाइक वापस मांगी तो अश्वनी ने जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक देने से मना कर दिया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अश्वनी और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।