फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ठगों ने खाते से साफ किए चार लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। साइबर ठगों ने वेव सिटी में रहने वाले राकेश कुमार के खाते से 10 दिनों के अंतराल में चार लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने वेव सिटी में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि ग्राम महरौली निवासी पीड़ित राकेश कुमार के मुताबिक, वह 20 जनवरी को बैंक पहुंचे तो पता चला कि उनके खाते से पूरी जमा राशि निकाली जा चुकी है। यह भी बताया कि उनका मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक है, लेकिन उस पर धनराशि निकाले जाने का कोई मैसेज नहीं आया। बैंक से मिली जानकारी के अनुसार यह धोखाधड़ी यूपीआई के जरिये की गई। अपराधियों ने शातिर तरीके से ट्रांजेक्शन को अंजाम दिया। छह जनवरी से 16 जनवरी तक 30 ट्रांजेक्शन में रुपये अन्य खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें