फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों के खाते से निकाले एक लाख 90 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। कौशांबी और इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में दो अलग अलग युवकों के खातों से शातिर ठगों ने करीब 1 लाख 90 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ितों को ठगी का पता चला। पीड़ितों ने संबंधित थाने में पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वैशाली सेक्टर एक की नीलपदम कुंज सोसायटी में लोकेश राठौड़ परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर सुबह करीब सवा पांच बजे बैंक की ओर से पांच मैसेज आए हुए थे। मैसेज खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। उनके क्रेडिट कार्ड से पांच बार में एक लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की गई थी। आनन फानन में उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद बैंक और कौशांबी थाने में पहुंचकर तहरीर दी। उधर, नीतिखंड दो इंदिरापुरम निवासी नीतिश निगम के खाते से शातिर ठगों ने नौ बार में 90 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी का पता चला। उन्होंने अपना एटीएम कार्ड चेक किया तो कार्ड उन्हीं के पास था। उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक कराया। उनका आरोप है कि जब बैंक कि ओर से एक दिन में 40 हजार रुपये एटीएम से निकालने की लिमिट है तो 90 हजार रुपये पांच मिनट में कैसे निकल गए। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है। सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि दोनों पीड़ितों की ओर से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें