फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क की डिलीवरी देने के नाम पर हड़पे 18 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
- माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र के चंद्रनगर स्थित एक कंपनी से मास्क देने के नाम पर एक कंपनी ने 18 लाख रुपये ठग लिए। एडवांस के तौर पर कंपनी से यह रुपये लिए गए थे। तय समय के बाद भी जब मास्क की डिलीवरी नहीं हुई तो कंपनी ने संपर्क किया तो फोन बंद आया। कंपनी की ओर से मास्क बेचने वाली कंपनी के खिलाफ लिंकरोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लिंकरोड की चंद्रनगर में एक कंपनी है। कंपनी की ओर से लिंकरोड थाने में शिकायत दी गई है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने एक फार्मा कंपनी को थ्रीएम मास्क देने के लिए आर्डर दिया था। आरोप है कि इसके एवज में कपंनी ने दस प्रतिशत एडवांस के रूप में 18 लाख 58 हजार पांच सौ रुपये बैंक खाता में जमा कराया। एक सप्ताह से दस दिन के भीतर कंपनी को मास्क की डिलीवरी देनी थी, लेकिन कंपनी की ओर से डिलीवरी नहीं दी गई। पीड़ित कंपनी की ओर से फार्मा कंपनी को कॉल किया गया तो नंबर बंद मिला। जांच में पता चला कि तीन माह पहले ही यह कंपनी बनी थी। इसके बाद कंपनी को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित कंपनी के लीगल आफिसर ने कंपनी के पांच लोगों के खिलाफ लिंकरोड थाने में ठगी करने की शिकायत दी। एसएचओ लिंकरोड शैलेंद्र सिंह ने बताया है कि पीड़ित कंपनी की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर फार्मा कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें