फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तमिलनाडु के व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। सूत कारोबारी ने तमिलनाडु के एक व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गाजियाबाद शास्त्रीनगर निवासी हिमांशु जिंदल की मुरादनगर शहजादपुर मार्ग पर टैक्स फैब स्पिनिंग मिल्स है। हिंमाशु जिंदल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जनवरी माह में उन्होंने तमिलनाडु कंगुनगर ईस्ट कोयम्बटूर निवासी चिन्ना रामास्वामी माऊथाचलम की कंपनी को आर्डर पर 300 बैग कॉटन यार्न बेचे थे, जिसकी कीमत 20 लाख 58 हजार रुपये थी। बताया कि 9 जनवरी 2023 को उन्होंने परचेज ऑर्डर जारी किया था। जिसमें सभी शर्तें लिखी थी। खरीदे गए सामान के लिए 30 प्रतिशत रकम का भुगतान माल प्राप्ति के समय किया जाना था। बाकी रकम सामान पहुंचने के एक सप्ताह के अंदर करना होगा। आरोप है कि सामान पहुंचने के बाद चिन्ना रामास्वामी ने उनके खाते में छह लाख रुपये ट्रांसफर किये। बाकी रकम 14.58 लाख रुपये का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। पार्टी द्वारा दिया गया चेक भी बाउंस हो गया। डीसीपी के आदेश पर पुलिस ने चिन्ना रामस्वामी निवासी तमिलनाडु के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें