गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के रहने वाले युवक को शातिर ने जाल में फंसाकर उनके क्रेडिट कार्ड से 6.44 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शातिर ने होटल की बुकिंग के नाम पर ठगी की। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। युवक का कहना है कि 24 सितंबर को उनके पास एक कॉल आई। कॉलर ने होटल की बुकिंग करने के लिए उनके कार्ड की डिटेल मांगी। इसके बाद शातिर ने उनके दो कार्ड से छह बार में 6.44 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली। मोबाइल पर मेसेज आने पर उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। एसीपी कविनगर का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर जांच कराई जा रही है।