फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के नंदग्राम में बड़ा घोटाला: एटीएम कैश लोडिंग में 57 करोड़ में से 77 लाख गायब, संचालक पर एफआईआर

Sat, 24 Oct 2026 11:54 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में 77 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां हिताची पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सहायक प्रबंधक घनश्याम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
एटीएम कैश लोडिंग धोखाधड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना नंदग्राम क्षेत्र में एटीएम मशीनों के रखरखाव और कैश लोडिंग से जुड़ी एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हिताची पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के असिस्टेंट मैनेजर घनश्याम द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि हिताची पेमेंट सर्विसेज कंपनी विभिन्न बैंकों के एटीएम मशीनों के रखरखाव और उनमें कैश लोडिंग का कार्य करती है। गाजियाबाद शहर में कुल 31 एटीएम की कैश लोडिंग और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी 'जीडी सर्विसेज' नामक फर्म को दी गई थी। इस फर्म का संचालन गौरव वर्मा पुत्र मुकेश कुमार वर्मा निवासी सेवा नगर नंदग्राम द्वारा किया जाता है। कंपनी द्वारा एटीएम में कैश डालने के लिए जीडी सर्विसेज के आईसीआईसीआई बैंक खाते में धनराशि भेजी जाती थी।  

77 लाख से अधिक की रकम का नहीं दिया हिसाब
शिकायतकर्ता के अनुसार, 23 सितंबर 2025 से 18 जनवरी 2026 के बीच एटीएम में लोड करने के लिए जीडी सर्विसेज को कुल 57,60,80,000 रुपये (सत्तावन करोड़ साठ लाख अट्ठावन हजार रुपये) की भारी-भरकम राशि कंपनी द्वारा दी गई थी। इसमें से 77,28,800 रुपये (सत्तर लाख अट्ठाईस हजार आठ सौ रुपये) का हिसाब मांगने पर भी आरोपी द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। आरोप है कि यह धनराशि एटीएम मशीनों में डाली ही नहीं गई।  
विज्ञापन


अभद्रता और धमकी का आरोप
कंपनी के अधिकारियों ने जब इस संबंध में आरोपी से संपर्क किया तो उसने पैसे वापस करने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने कंपनी के कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और बदतमीजी भी की। पीड़ित पक्ष ने पूर्व में स्थानीय पुलिस चौकी और पुलिस उपायुक्त को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली गई, जिसके आदेश पर अब थाना नंदग्राम में बीएनएस की धाराओं (318 पात्र और 352) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें