साहिबाबाद। टीलामोड़ पुलिस ने महिला के खाते से 46,000 रुपये ट्रांसफर होने के मामले में 11 महीने बाद ठगी का मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने ठग को पकड़ने की गुहार लगाई है।
गरिमा गार्डन में रहने वाली अविदा बानो ने बताया कि 28 सितंबर 2023 को उनके पास अनजान नंबर से युवक ने कॉल की। युवक ने उनके फोन पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करने पर शातिर ने उनके नाम का क्रेडिट कार्ड बनवा लिया और खाते से 46,000 रुपये निकाल लिए। उन्होंने तुरंत ठगी की शिकायत ऑनलाइन पोर्टल पर की लेकिन, कई महीनों बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि फोन नंबर और खाते से हुई ट्रांजेक्शन के आधार पर ठग की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। ब्यूरो