गाजियाबाद। जिले में कोरोना के चार नए मामले आए हैं। तीन मरीज खोड़ा में चार दिन पहले हुई मौत के सम्पर्क में आने वाले हैं। चौथा मामले में जिला अस्पताल में ऑपरेशन कराने आई महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। अब तक कुल 124 मामले हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग खोड़ा को अब मुंबई की धारावी की तरह मानने लगा है। इलाहाबाद नवयुग मार्केट की एक महिला कर्मचारी भी पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि महिला दिल्ली में ही रहती है, 10 दिन से वह गाजियाबाद नही आई है, लेकिन बैंक में सैनिटाईजेशन कराया जाएगा।