फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लोनी में दूध वितरक से चार लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली-सहारनपुर मार्ग लोनी डाकघर के सामने बीच सड़क पर दूध वितरक नीरज शर्मा से चार लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। नीरज के विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा तान कर गोली मारने की धमकी दी। कारोबारी बैंक में पैसे जमा करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


राजीव गार्डन कॉलोनी में नीरज शर्मा रहते हैं। उनकी घर से नीचे दूध की दुकान है। वह 4 लाख रुपये एक बैग में भरकर बाइक से लाल बाग कॉलोनी के पास एक बैंक में पैसे जमा करने के लिए दुकान से निकले। जैसे ही वह दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर चढ़े, दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाश उनका पीछा करने लगे। डाकघर के सामने पहुंचते ही एक बदमाश जबरन बाइक को रोकने के लिए कहने लगा। उन्हें शक हुआ, तो बाइक की स्पीड बढ़ा ली। तभी दूसरी बाइक सवारों ने नीरज की बाइक के आगे बाइक लगा दी। खुद को घिरा देख पीड़ित ने बाइक घुमा ली और वापस भागने का प्रयास करने लगा। तभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों से घिरा होने पर नीरज ने पैसों से भरा बैग पटरी पर लगी एक दुकान में फेंक दिया। तभी एक बदमाश ने उनपर तमंचा तान दिया और गोली मारने की धमकी देने लगा। दूसरे बदमाश ने पैसों से भरा बैग उठा लिया। उसके बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी दी। डीसीपी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।



पांच टीमें लगाईं



डीसीपी ग्रामीण शुभम पटेल ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें लगा दी हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित से जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें