फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बरसाती नाले में आया चार फुट लंबा कछुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। बिसोखर स्थित नाले में मंगलवार रात लगभग 4 फुट लंबा व 3 फुट चौड़ा कछुआ बहता हुआ आ गया। विशालकाय कछुए को देखकर ग्रामीणों में कौतूहल मच गया। कछुआ नाले के कबाड़ में फंस गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद नाले से कछुआ निकाला और ठेले में रखकर गोविंदपुरी चौकी ले गए। कछुए को देखने के लिए चौकी पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम कछुए को मिनी ट्रक में रखकर मोदीनगर क्षेत्रीय वन कार्यालय मुरादनगर गंगनहर पर ले गई। गांव बिसोखार के ग्रामीण मंगलवार रात वहां से गुजरने वाले नाले के पास टहल रहे थे। इसी दौरान उन्हें नाले में कुछ अजीब सा जीव दिखा। टॉर्च की रोशनी की गई तो लगभग 4 फुट लंबा कछुआ देखकर ग्रामीण चकित रह गए। नाले के समीप रह रहे झुग्गी वासियों और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कबाड़ में फसे कछुए को बाहर निकाला और गोविंदपुरी चौकी ले गए। ग्रामीण शाहिद और शानू ने बताया कि नाले से निकालने के दौरान कछुए ने दो लोगों को काट लिया। चौकी पर कछुआ देखने वालो की भीड़ जमा हो गई। सेल्फी और फोटो के लिए होड़ मच गई। वन दरोगा संजीव कुमार ने बताया कि कछुए की उम्र लगभग 60 वर्ष के आसपास है। प्रजाति जानने के लिए वन जीव विशेषज्ञों के पास फोटो भेजे गए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें