फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोबाइल टावर से उपकरण चोरी में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने के आरोप में गाजियाबाद के चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी के उपकरण भी बरामद किए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया, रायवाला के रहने वाले वचन सिंह ने प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज करा बताया था कि क्षेत्र के एक मोबाइल टावर से उपकरण चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। रविवार की रात एक कार को जांच के लिए रोका गया। इसमें चार युवक बैठे थे। कार की तलाशी ली गई तो मोबाइल टावर के उपकरण बरामद हुए। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र के मकरमत पुरसिखेड़ा निवासी सूरज, याकुत पुरमवी निवासी तरुण, मोहित और मोदीनगर निवासी मोहित के रूप में हुई। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें