फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: हिंडन वायुसेना स्टेशन में सुरक्षाकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, चालक समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Dec 2022 11:02 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

हिंडन वायुसेना स्टेशन पर राफेल, हरक्यूलिस सी-17 और सी-19 ग्लोबमास्टर, चिनूक, अपाचे समेत कई लड़ाकू विमान हैं। इसके अलावा स्टेशन को युद्ध की तैयारियों के लिए 24 घंटे अलर्ट पर रखा जाता है। 
विज्ञापन
हिंडन एयरबेस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंडन वायुसेना स्टेशन पर रविवार रात पौने नौ बजे कार सवार चार युवकों ने सुरक्षाकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद वह जबरदस्ती स्टेशन के अंदर जाने की कोशिश करने लगे। इस पर वहां सुरक्षा में तैनात कमांडो ने रास्ते को ब्लॉक कर युवकों को पकड़ लिया। कार चालक पृथ्वी चौधरी निवासी राजनगर नशे में था। साहिबाबाद पुलिस ने चारों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


हिंडन वायुसेना स्टेशन के सहायक सुरक्षा व कनिष्ठ वारंट अफसर राजकुमार सिंह ने साहिबाबाद थाने में मुकदमा कराया है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात करीब पौने नौ बजे सुरक्षा अधिकारियों का निरीक्षण चल रहा था। पृथ्वी चौधरी तेजी से हॉर्न बजाता हुआ मुख्य गेट की तरफ घुसने लगा। गेट पर कमांडो ने चालक को गाड़ी रोकने के लिए कहा तो उसने गाड़ी उनके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद वायुसेना स्टेशन में इमरजेंसी अलार्म बज उठा और वहां तैनात कमांडो ने मुख्य गेट पर पहुंचकर ्ररास्ता ब्लॉक कर दिया। जवानों ने कार पर बंदूक तानी और गोली मारने के लिए अंतिम चेतावनी देकर उन्हें बाहर आने के लिए कहा। गाड़ी में बैठे तीन युवक बाहर आए लेकिन चालक शराब के नशे में होने की वजह से बैठा रहा। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत चारों की तलाशी ली। अन्य तीन की पहचान अभिषेक शर्मा निवासी जागृति विहार सेक्टर- 23 राजनगर, सचिन चौधरी निवासी आंबेडकर स्कूल के पास रहीसपुर, अर्पित राठी निवासी आदर्श कालोनी संजय नगर के रूप में हुई।

हाईअलर्ट पर रहता है वायुसेना स्टेशन
हिंडन वायुसेना स्टेशन पर राफेल, हरक्यूलिस सी-17 और सी-19 ग्लोबमास्टर, चिनूक, अपाचे समेत कई लड़ाकू विमान हैं। इसके अलावा स्टेशन को युद्ध की तैयारियों के लिए 24 घंटे अलर्ट पर रखा जाता है। लिहाजा सुरक्षा के लिए मुख्य गेट से लेकर चप्पे-चप्पे पर कमांडो तैनात हैं।
विज्ञापन


पूर्व में भी घुस चुके हैं संदिग्ध
दिसंबर 2012: पश्चिम बंगाल के मूल निवासी नसीन को संदिग्ध परिस्थिति में दबोचा
नवंबर 2017 : वायुसेना स्टेशन की दीवार फांदकर घुसे दो संदिग्ध, दो के पैर में मारी गोली
सितंबर 2020: वायुसेना स्टेशन में सूबेराम और जुगनू बाइक लेकर घुसे, दोनों पकड़े
मार्च 2022: बिहार निवासी जहीर संदिग्ध परिस्थिति में घुसा, दबोचा

चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पृथ्वी चौधरी के खिलाफ कुछ मुकदमे दर्ज हैं। उसका आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। - ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें