फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बुलेट चुराने वाले गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खोड़ा। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को बुलेट समेत दो पहिया वाहन चुराने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बुलेट समेत तीन बाइक बरामद की है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि आरोपी कौशिक सिंह और हंसू निवासी चांदपुर बिजनौर हैं, जबकि जीशान और राजू खान निवासी सासनी गेट अलीगढ़ के निवासी हैं। आरोपी गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली में सक्रिय थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे खोड़ा कॉलोनी से वाहन चोरी की फिराक में आए थे। एसीपी के मुताबिक ये गिरोह विशेष तौर से बुलेट और दो पहिया वाहन चुराता है। आरोपियों पर अलीगढ़ और खोड़ा थाने में दो मुकदमे पहले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें