फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: यात्रियों का सामान चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जीआरपी थाना पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों का सामान और मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 52 मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर निवासी चमन कॉलोनी, थाना लिसाड़ी गेट मेरठ, हाल निवासी अलफारुख मस्जिद के पास मसूरी, फैजान निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ, साजिद उर्फ सोनू निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ और नाजिम निवासी शौकीन गार्डन, लिसाड़ी गेट मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, समीर के खिलाफ 13, फैजान के खिलाफ तीन, साजिद के खिलाफ 15 और नाजिम के खिलाफ 14 केस अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें