फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: बेटी की शिक्षा के लिए स्थापित हुआ था महाविद्यालय, संस्थापक दिवस और रक्त दान मेले का हुआ आयोजन

Fri, 05 Jan 2024 07:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के विद्यावती मुकन्दलाल गर्ल्स कॉलिज में संस्थापक दिवस और रक्त दान मेले का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय सेठ जय प्रकाश के पिता स्वर्गीय मुकन्दलाल के जन्म दिवस के अवसर पर संस्थापक दिवस मनाया।
विज्ञापन
विद्यावती मुकन्दलाल गर्ल्स कॉलेज, गाजियाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के विद्यावती मुकन्दलाल गर्ल्स कॉलेज में संस्थापक दिवस और रक्त दान मेले का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय सेठ जय प्रकाश के पिता स्वर्गीय मुकन्दलाल के जन्म दिवस के अवसर पर संस्थापक दिवस मनाया। इतना ही नहीं इस दिन 46 वां रक्तदान मेले का भी आयोजन किया गया। रक्तदान मेला भारतीय रेडक्रॉस सोसाईटी, नई दिल्ली और एमएमजी अस्पताल गाजियाबाद के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारम्भ हवन पूजन और प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध तंत्र द्वारा संस्थापक परिवार की मूर्तियों पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।। रक्त दान मेले की शुरुआत प्रथम रक्तदाता पंकज कुमार डेढ़ा के द्वारा दीपप्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुई। इस दौरान छात्राओं, अभिभावकों और महाविद्यालय परिवार से 185 रक्त इकाईयां दान स्वरूप प्राप्त हुई।

विज्ञापन


महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० डॉ. शिखा सिंह ने अपने उद्बोधन द्वारा प्रबंध तंत्र के अध्यक्ष सेठ अशोक कुमार एवं उनके परिवार के उपस्थित समस्त सदस्यों का स्वागत किया। रक्त दान मेले में उपस्थित माननीय अथितियों शम्भु दयाल कॉलिज के प्रचार्य डॉ अखिलेश मिश्रा, एलआर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यूपी सिंह, प्रो. रेखा अग्रवाल का स्वागत करते हुए कहा कि स्वर्गीय सेठ जयप्रकाश ने अपनी पुत्री स्वर्गीय श्रीमती नीलम की शिक्षा के लिए इस महाविद्यालय की स्थापना की जो आज महिला शिक्षा का एक विशाल और आदर्श केन्द्र बन चुका है।



संस्थापक दिवस के अवसर पर विशाल प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। जिसमें पांच हजार से भी अधिक लोगों ने भारतीय शैली में भोजन किया। इस प्रीतिभोज में महाविद्यालय परिवार, छात्रायें, अभिभावक, रक्तदाता और अतिथि सम्मिलित हुए। संस्थापक दिवस एवं रक्तदान मेले को सफल बनाने में प्रबंध समिति, प्राचार्या प्रो. डॉ. शिखा सिंह, रक्त दान मेला संयोजिका डॉ. शशि मलिक, डॉ. इन्द्राणी वर्मा, डॉ. रजनी गोयल, डॉ. मीना शुक्ला, डॉ नीलम सिंह और समस्त महाविद्यालय परिवार का अभूतपूर्व सहयोग रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें