फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रीढ़ की हड्डी का दर्द ठीक करने के नाम पर पूर्व प्रधान से 1.90 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। टीवी चैनल पर विज्ञापन देखकर रीढ़ की हड्डी के दर्द का इलाज कराना फतेहपुर गांव के पूर्व प्रधान नवीन त्यागी को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने भारी छूट पर उनको दवा, मशीन, डॉक्टरों की टीम भेजने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और उनसे 1.90 लाख की ठगी कर ली। चौथी बार और पैसे की मांग करने पर पूर्व प्रधान को ठगी का पता चला। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। फतेहपुर गांव के पूर्व प्रधान नवीन त्यागी पिछले तीन साल से कूल्हे और रीढ़ की हड्डी में दर्द से परेशान चल रहे हैं। नवीन ने बताया कि उन्होंने करीब दो साल पहले टीवी चैनल पर विज्ञापन देखा था, जिसमें एक नामी वैद्य ने दर्द निवारक दवा से दर्द की समस्या को दूर करने का दावा किया। ऑनलाइन आर्डर बुक करने पर कई बार उन्होंने दवा मंगवाई। दर्द को कुछ आराम भी मिला। ज्यादा जानकारी के लिए उन्होंने पिछले माह दिए गए नंबर पर फोन किया तो बात करने वाले ने वैद्य से समय लेकर बात करने को कहा फिर कॉल आई और बात करने वाले ने खुद को वैद्य बताया। उसने कहा कि दर्द की समस्या जड़ से खत्म करने के लिए उनको डॉक्टरों की टीम अपने घर बुलानी पड़ेगी, इसमें साढ़े तीन लाख रुपये कीमत की एक मशीन भी खरीदनी पड़ेगी। जिस पर अभी 90 फीसदी की छूट चल रही है। इसका उनको अलग-अलग भुगतान करना होगा। विश्वास जीतने के लिए आरोपियों ने एक मशीन उनके घर के पते पर भेज दी। इसके बदले उनसे 30 हजार रुपये आरोपियों ने नकद ले लिए। डॉक्टरों की टीम उनके घर भेजने के लिए उनसे आरोपियों ने दो बार में अपने खाते में 1.60 लाख रुपये आरटीजीएस से ट्रांसफर करा लिए। आरोपियों ने चौथी बार भी उनसे 50 हजार रुपये भेजने को कहा तो उनको शक हो गया। अब आरोपियों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया है। परेशान होकर पूर्व प्रधान ने मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त व एंटी फ्रॉड सेल में की है। इस बारे में डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें