औरंगाबाद। कस्बे के पूर्व सभासद कृष्ण कुमार शर्मा की मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वे कोतवाली देहात क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर घायल हुए थे। पांच दिन पहले पुत्र गौरव शर्मा की बाइक बुलंदशहर-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे पर खराब हुई थी। सूचना पर कृष्ण कुमार शर्मा दूसरी बाइक लेकर पुत्र के पास जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें पहले जिला चिकित्सालय, फिर मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटे गौरव शर्मा ने बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे उनका निधन हो गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद औरंगाबाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई कोतवाली देहात से होगी।