फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दहेज में दस लाख रुपये नहीं देने पर पत्नी को गंजा कर तोड़े दांत

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। छाबड़ा कालोनी में पति ने पत्नी को दहेज के लिए गंजा कर दांत तोड़ दिए। इतना ही नहीं ससुरालियों ने उसे सीढ़ियों से नीचे गिराकर घायल कर दिया। शालीमार गार्डन पुलिस ने ससुराल के सात लोगों पर दहेज अधिनियम, मारपीट, धमकी और प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


विक्रम एंक्लेव के छाबड़ा कालोनी की रुखशार की शादी दानिश से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद दानिश ने दहेज में दस लाख रुपये देने के लिए पीटना शुरू कर दिया। उन्हें कमरे में बंद कर प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि सास, ननद, जेठ और पति ने उसे बुरी तरह पिटा। 7 अक्तूबर को सीढ़ियों से धक्का दे दिया, जिसमें पैर की अंगुली टूट गई। मायके में किसी से नहीं बताने की धमकी दी। इतना ही नहीं, दानिश ने दांत तोड़कर समाज में बदनाम करने के लिए गंजा कर दिया। ससुराल के लोग उन्हें अपने तीन साल के बच्चे से मिलने भी नहीं देते हैं। एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य का कहना है कि महिला ने शिकायत देकर दानिश, गुलफसा, यासमीन, इमरान, आदिल और समाइला पर मुकदमा कराया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें