साहिबाबाद। मोहन नगर में करहैड़ा कट के पास अवैध रूप से फुटपाथ पर न लगाकर चीनी खाद्य उत्पादों की बिक्री की जा रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का आरोप है कि उनकाे फुटपाथ के बजाय सड़क पर चलना पड़ रहा है। इससे हादसा होने की आशंका बनी हुई है। मंगलवार को लोगों ने इसका वीडियो बनाकर एक्स पर शेयर कर नगर निगम से शिकायत करते हुए फुटपाथ पर कुर्सी मेज हटवाने की मांग की है। वहीं, मोहननगर के जोनल प्रभारी सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिली है। जल्द अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया जाएगा और फुटपाथ को राहगीरों के लिए सुरक्षित बनाया जाएगा।