फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी 161 ग्राम पंचायतों में सुबह 6 बजे से हुआ खाद्यान्न का वितरण

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जिले की सभी १६१ ग्राम पंचायतों में बुधवार को सुबह छह बजे से लेकर सुबह 9 बजे तक राशन का वितरण किया गया। सभी ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, कोटेदारों सहित ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंसिंग रखने की अपील की गई थी जिसका पालन किया गया। बुधवार को सभी गांवों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ग्रामीणों को राशन वितरित किया गया। राशन की दुकानों के पास गोले बनाकर सभी को कतार में खड़ा किया गया। इसके अलावा मास्क और सैनिटाइजेशन का भी खयाल रखा गया। इसकी पूरी मॉनिटरिंग डिला पंचायतीराज अधिकारी द्वारा किया गया। सभी जगहों पर राशन बांटने के साथ फोटो भी शेयर करने को कहा गया था। सीडीओ अस्मिता लाल ने बताया कि पहले से ही निर्देश दिया गया था कि किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए नहीं तो कठोर कार्रवाई होगी। दोपहर 12:00 बजे तक सबी ग्राम पंचायतों से रिपोर्ट भी मंगाई ली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें