फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दोपहर तक छाया रहा कोहरा, सर्दी से नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। मंगलवार को दोपहर तक कोहरा छाया रहा, दृश्यता शून्य रही। दोपहर बाद निकली धूप भी बेअसर रही। शाम होते ही गलन ने शहर को अपने आगोश में ले लिया। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे की वजह से वाहन चलाने में चालकों को दिक्कत हुई। हवा पांच किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। बुधवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी और अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट हो सकती है। आसमान में बादल छाने के साथ जहां तहां बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। रविवार से पहले बूंदाबांदी होगी, जिसके बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके बाद मौसम साफ होगा और तापमान में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। हालांकि, अधिकतम तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी होने से गेहूं की फसल को इसका नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें