साहिबाबाद। घने कोहरे के बीच दृष्यता कम होने से हिंडन एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। बृहस्पतिवार को भी चार घंटे की देरी से मुंबई की उड़ान भरी गई। इसके साथ ही कोलकाता की भी दोनों उडानें तीन-तीन घंटे की देरी से भरी गईं। उड़ानों में देरी की वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। घंटों यात्री टर्मिनल बिल्डिंग में ही इंतजार करते रहे। एक से ज्यादा उड़ानों के यात्री टर्मिनल के अंदर इकट्ठे होने से काफी भीड़भाड़ हो गई थी। हिंडन एयरपोर्ट प्राधिकरण के निदेशक डॉ. चिलका महेश ने बताया कि सर्दियों में अक्सर उड़ानें प्रभावित रहती हैं। सुबह दृश्यता कम होने से विमानों के उतरने और उड़ान भरने के लिए क्लियरेंस काफी देरी से मिला। इसीलिए तीन शहरों की उड़ानें लेट हुईं। उड़ान में देरी के दौरान यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया गया।