फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाढ़ के पानी से धंस गए मकानों के फर्श, लोगों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। करहेड़ा गांव में अन्य कालोनियों में भरे बाढ़ के पानी से मकानों का नुकसान पहुंच रहा है। कई मकानों के फर्श धंस गए हैं। राहत शिविर में रहने वाले लोगों में घर पहुंचने के बाद मकान ठीक कराने की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

करहेड़ा गांव, राम कालोनी, बिल्डर कालोनी, कान्हा उपवन आदि कालोनियों के सैकड़ों मकानों में शनिवार को बाढ़ का पानी भर गया था। प्रशासन ने इन मकानों में रह रहे लोगों से मकान खाली करने की अपील की थी। कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के घर चले गए थे, जबकि कुछ लोगों ने प्रशासन की ओर से करहेड़ा कंपोजिट विद्यालय में बनाए गए राहत शिविर में शरण ली थी। बाढ़ का पानी उतरने पर बुधवार को कपिल कुमार, सुरेश चौरसिया कपड़े लेने व दशा देखने करहेड़ा गोशाला के पास स्थित अपने मकान पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों 50-50 वर्ग गज के मकान हैं। मकानों के फर्श धंस गए हैं। उन्होंने बताया कि कई अन्य मकानों के फर्श भी धंसे हैं। सभी मकानों से पानी निकलने के बाद ही मकानों में हुए नुकसान का पता चल सकेगा। उनका कहना है कि घर पहुंचने के बाद फर्श ठीक कराने पड़ेंगे। वरना हादसे की संभावना बनी रहेगी।

पानी के साथ आए सांप
बाढ़ के पानी में सांप व अन्य कीट करहेड़ा में आ गए हैं। लोगों का कहना है कि पानी में कई सांप व विभिन्न प्रकार के कीट देखे गए हैं। सांप देखने के बाद से लोगों में भय का माहौल है। लोग बाढ़ के पानी में जाने से बच रहे हैं। यदि किसी को घर जाना पड़ रहा है तो वह ट्रैक्टर में बैठ कर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें