फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 31 मार्च से आदमपुर और जून में भरी जाएगी गुजरात के लिए उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। पंजाब के आदमपुर(जालंधर) के लिए 31 मार्च से उड़ान शुरू हो रही है। वहीं, जल्द ही गुजरात के शहर मुंद्रा के लिए हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान भरी जाएगी। हिंडन एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि अभी इस उड़ान के लिए कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। जून में गुजरात के मुंद्रा शहर के लिए उड़ान शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

हिंडन एयरपोर्ट से उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र के बाद अब गुजरात को जोड़ा जा रहा है। गुजरात में मुंद्रा एयरपोर्ट भुज के पास है। इस शहर के लिए शुरुआती दिनों में सप्ताह के तीन दिन ही उड़ान भरे जाने की बात कही जा रही है। लोग 1500 से 2000 के किराए में गुजरात पहुंच सकेंगे।
इनसेट
जल्द शुरू होगी कमर्शियल फ्लाइट
हिंडन एयरपोर्ट से जल्द ही कमर्शियल फ्लाइट उड़ान भरने वाली है। मुंबई, बैंगलोर , कोलकाता, हैदराबाद जैसे शहरों के लिए हिंडन से कमर्शियल उड़ान भरा जाना है। इसकी तैयारी में एयरपोर्ट अथॉरिटी जोर शोर से लगा हुआ है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी को अनुमति भी मिल गई है। कमर्शियल फ्लाइट में बोइंग एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल होता है जो 180 से 200 सीटर तक होती हैं। दिल्ली एयरपोर्ट का भार और भीड़ कम करने के लिए यह सभी कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
क्या बोलीं निदेशक
एयरपोर्ट प्रबंधन प्रयास में है कि मई से कमर्शियल फ्लाइट शुरू हो जाए। इसकी तैयारी हम कर रहे हैं। गुजरात के लिए भी उम्मीद है की जल्द ही उड़ान शुरू होगी। जल्द ही एयरलाइंस कंपनी और उड़ान की तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। सरस्वती वेंकटेश, डायरेक्टर, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें