\n\n5 जुलाई तक स्थगित हुई फ्लाइट\n\n- हिंडन एयरपोर्ट से फिलहाल उड़ान की संभावना कम\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से फिलहाल उड़ानों पर एक बार फिर से ब्रेक लग गया है। विभिन्न कारणों से हिंडन एयरपोर्ट से हुबली और पिथौरागढ़ दोनों जगह के लिए 5 जुलाई तक उड़ानें रद्द हैं। इसकी पुष्टी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने की है। बता दें कि 25 को यहां से हुबली के लिए उड़ान भरी गई थी। उसके बाद से ही दोनों फ्लाइट रद्द चल रही है। प्रत्येक सप्ताह उड़ान को स्थगित किया जा रहा है।\n\nबता दें कि लाक डाउन के बाद से ही हिंडन एयरपोर्ट से उड़ानें रद्द हैं। घरेलू उड़ान पर रोक लगा दी गई थी। वहीं जब यह रोक हटा भी दी गई तो हुबली की उड़ान पर नियमों का पेंच फंस गया। वहीं पिथौरागढ़ की उड़ान में तकनीकी कारण बाधा बने हुए हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि फिल्हाल 5 जुलाई तक के लिए बुकिंग रद्द की गई है, उड़ान कब से शुरू होगी यह जानकारी 5 जुलाई को ही अपडेट हो सकेगी।\n\n---------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n\n