फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार पर केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाते पांच युवक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात तीन बजे कार पर केक काटकर जन्मदिन के जश्न मना रहे और गार्ड से अभद्रता करने वाले पांच युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनकी गाड़ी भी सीज कर दी। सभी गाजीपुर मंडी में मांस की दुकान करने वाले युवक का जन्मदिन मनाने इंदिरापुरम पहुंचे थे। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि रात में पीआरवी सुरक्षा व्यवस्था में गश्त कर रही थी। आदित्य मॉल के पास पुलिस पहुंची तो कुछ युवक गार्ड से अभद्रता करते नजर आए। मॉल के बार खड़ी कार पर केक रखा हुआ था। युवक पीआरवी को देखकर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने सभी को पकड़ लिया। युवकों ने अपने नाम सलमान, अरमान, दीपक, तुषार, अजनान बताए। पूछताछ में पता चला कि सलमान गाजीपुर मंडी में मांस की दुकान करता है। वह जन्मदिन मनाने के लिए दोस्तों को थार गाड़ी से इंदिरापुरम लाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें