साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी के गेट नंबर-1 के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से पांच साल का बच्चा घायल हो गया।
हादसे के समय बच्चा अपनी मां के साथ सड़क से फ्लैट की ओर जा रहा था। बच्चे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
भारत सिटी निवासी वैभव कुमार सिंह के अनुसार, 14 अक्तूबर की रात करीब 10:50 बजे उनकी पत्नी प्रीति सिंह बेटे विहान (5) के साथ सड़क से फ्लैट की ओर आ रही थीं। इसी दौरान भारत सिटी के गेट नंबर-1 की तरफ से आई हरियाणा नंबर की कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में विहान को काफी चोटें आईं। परिजन बच्चे का इलाज कराने में जुटे रहे। इसके बाद वैभव कुमार सिंह ने टीला मोड़ थाने पहुंचकर शिकायत दी और कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसीपी अतुल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।