फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पार्षद की दुकान से दो लाख ले गए पांच चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में मालीवाड़ा चौक के पास पार्षद राजीव शर्मा के मेडिकल स्टोर का शटर उखाड़कर पांच चोरों ने दो लाख की नकदी चोरी कर ली। घटना सोमवार तड़के करीब चार बजे की है। पांच मिनट में चोर वारदात को अंजाम देकर भाग गए। चोरों ने दुकान के आगे पर्दा लगाकर वारदात की। मामले में उन्होंने नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


राजीव शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह दुकान खोलने के लिए स्टॉफ पहुंचा तो दुकान का शटर उखड़ा मिला। दुकान में कलेक्शन के रखे करीब दो लाख रुपये गायब थे। फुटेज देखने पर पता चला कि पांच चोर दुकान के आगे पर्दा लगा रहे हैं। जिससे किसी को शक न हो और एक चोर दुकान के अंदर जाकर नकदी चोरी कर लाया। इसके बाद चोर आसानी से घूमते हुए चले गए। एसीपी कोतवाली प्रियाश्री पाल ने बताया कि चोरों की तलाश के लिए टीमें लगी हैं। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें