गाजियाबाद। विजयनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए छह मोबाइल बरामद किए हैं। एसीपी कोतवाली प्रियाश्री पाल ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन्स निवासी लक्की, शामी के बाबरी निवासी सावन, आजमगढ़ के गोपालपुर निवासी अनुज, वेव सिटी के लाल कुआं निवासी दक्ष शर्मा और विजयनगर के शिवपुरी निवासी विशाल हैं। एसीपी ने बताया कि पांचों दो बाइक से जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान इन्हें रोककर सख्ती से पूछताछ की तो घटनाओं के बारे में जानकारी हुई। पूछताछ में इन्होंने बताया कि चार लोग बाइक से मोबाइल लूटते थे और विशाल लूटे गए मोबाइलों को बेचता था।