गाजियाबाद। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के पांच नए केस मिले। इनको मिलाकर कोरोना संक्रमितों की संख्या 75 हो गई है। फिलहाल 23 सक्रिय मरीज हैं, जिसमें से 21 का घर पर और दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि संक्रमितों में कौशांबी, वसुंधरा, गोविंदपुरम और संजयनगर से एक-एक केस है। इसके अलावा साहिबाबाद निवासी 36 वर्षीय महिला का कौशांबी स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।