फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रेलवे फाटक खराब होने से हाईवे पर लगा पांच किमी लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। राज चौपला हापुड़ मार्ग स्थित रेलवे फाटक खराब होने के कारण बंद रहा। करीब एक घंटे तक तकनीकी खराबी के चलते बंद हुए रेलवे फाटक से दिल्ली मेरठ मार्ग पर पांच किमी लंबा जाम लग गया। हाईवे पर जाम के चलते सांसद को विपरीत दिशा से निकाला गया।
विज्ञापन


हापुड़ मार्ग स्थित रेलवे फाटक शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अचानक तकनीकी खराबी के कारण खुल नहीं पाया। गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। इसी बीच एक के बाद एक लगातार तीन ट्रेनें आ गई। जिसके कारण रेलवे फाटक बंद रहा। बताया गया है कि रेलवे फाटक बीस मिनट में ठीक हो गया था, लेकिन इसी बीच लगातार आई तीन ट्रेनों के चलते फाटक एक घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। वहीं, रोजगार मेले में आने वाले युवाओं की भीड़ के चलते स्थिति अधिक बिगड़ गई। दिल्ली मेरठ राज चौपला से हापुड़ जाने वाले लोगों के लिए यह एकमात्र मार्ग है।
हापुड़ मार्ग से गोविंदपुरी कॉलोनी तक वाहनों की कतार लग गई। विपरीत दिशा से वाहन आने पर हालात अधिक खराब हो गये। जिससे अधिक जाम की स्थिति बन गई। तीन घंटे तक जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक शिव कुमार का कहना है कि हापुड मार्ग स्थित रेलवे फाटक तकनीकी खराबी के कारण 12:30 बजे से 1:30 बजे तक बंद रहा। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि जाम के चलते रूट डायवर्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें