माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र के भोवापुर में शुक्रवार सुबह साइकिल पर एक मछली बेचने वाला पहुंच गया। इस दौरान मछली खरीदने वालों की काफी भीड़ जुट गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं। स्थानीय निवासी ने ट्वीटर पर वीडियो के साथ शिकायत की तो पुलिस को जानकारी हुई। लॉकडाउन के दौरान मीट-मछली की दुकानें बंद हैं। कई स्थानों पर चोरी छिपे बिक रहा है। कई स्थानों पर पुलिस ने दुकानबंद कराकर कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की। शुक्रवार सुबह कौशांबी थाना क्षेत्र के भोवापुर में लॉक डाउन का उल्लंघन कर मछली बेचने वाला साइकिल पर पहुंच गया। देखते ही देखते काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हुुआ और लोगों ने मास्क तक नहीं लगाया हुआ था। स्थानीय निवासी एक युवक ने वीडियो बनाकर मौके की ट्वीटर पर यूपी पुलिस समेत अन्य पुलिस के अधिकारियों से शिकायत की। यूपी पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मौके पर पुलिस तो वहां पर कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। वहां पर घोषणा कर लोगों से लॉक डाउन का पालन करने की बात कही गई।एसएचओ कौशांबी अजस सिंह ने बताया कि ट्विटर पर शिकायत की गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को कोई व्यक्ति नहीं मिला। घोषणा कर लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई है।