फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghajiyabad: दूसरी पत्नी को देने के लिए पहली पत्नी को गोली मारकर छीना बच्चा, सभी आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Oct 2022 09:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, गाजियाबाद

सार

प्रविंद्र ने अलग-अलग नामों से कई आधार कार्ड बना रखे हैं। यह कभी टैक्सी चलाता है तो कभी झूठ बोलकर लोगों से रुपये ऐंठता है। पुलिस से बचने के लिए यह किराये के मकान बदलता रहता है और कुछ दिन में मोबाइल नंबर भी बदल लेता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में  दूसरी पत्नी के बच्चे नहीं हुए तो उसे बच्चा देने के लिए पहली पत्नी को गोली मारकर उससे बच्चा छीना था। पति प्रविंद्र उर्फ आशू  ने अपनी दूसरी पत्नी, मां और दोस्त के साथ वारदात के कुछ दिन पहले ही मसूरी के काजीपुरा में डेरा डाला था। मौका देखकर उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर 26 सितंबर की शाम वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन

प्रविंद्र ने अपनी मां सतेंद्री और दूसरी पत्नी शालू को आरडीसी राजनगर में बुला लिया था। वहां से सभी हरियाणा के सोनीपत भाग गए। पुलिस ने आरोपी प्रविंद्र उर्फ आशू , दूसरी पत्नी शालू, मां सतेंद्री और मित्र साहिल को गिरफ्तार कर बच्चे शिवांश को बरामद कर लिया है।

एसपी देहात डा. ईरज राजा ने बताया कि प्रविंद्र मूलरूप से मुजफ्फरनगर के तिताबी के गांव अटाली का रहने वाला है। प्रविंद्र नाम बदल-बदलकर युवतियों को जाल में फंसाता है और उनसे शादी करके रकम ऐंठता है। शादीशुदा होने के बावजूद उसने कई महिला मित्र बना रखी हैं। प्रविंद्र ने काजीपुरा की संजना से भी सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती करके खुद को कस्टम अधिकारी बताकर तीन साल पहले शादी की थी। संजना को इसकी सच्चाई का पता चला उसने शादी के 10 महीने बाद उसे छोड़कर मायके में आकर रहने लगी।

एसपी देहात ने बताया कि प्रविंद्र ने कई युवतियों को अपने जाल में फंसा रखा है। जांच में पता चला कि उसने सभी एस अक्षर से शुरू होने वाली युवतियों को जाल में फंसाया है। प्रविंद्र फेसबुक पर युवतियों से दोस्ती करके बातचीत करता है। उसके बाद उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में जानकर आर्थिक स्थिति से कमजोर व परिवारिक परेशानियों से जूझ रही युवतियों को शादी करने का झांसा देकर शादी करता है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे ऐसा करने में मजा आता है।

प्रविंद्र ने अलग-अलग नामों से कई आधार कार्ड बना रखे हैं। यह कभी टैक्सी चलाता है तो कभी झूठ बोलकर लोगों से रुपये ऐंठता है। पुलिस से बचने के लिए यह किराये के मकान बदलता रहता है और कुछ दिन में मोबाइल नंबर भी बदल लेता है।
विज्ञापन

दूसरी पत्नी, मां समेत चार गिरफ्तार
पुलिस ने प्रविंद्र उसके दोस्त हरियाणा पानीपत के जौरासी निवासी साहिल, मां सतेंद्री और दूसरी पत्नी गौतमबुद्धनगर चिपियाना निवासी शालू चौधरी को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात ने बताया कि प्रविंद्र ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। इसमें से साहिल और प्रविंद्र के फरार साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें