ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक रेडीमेड गारमेंट की फैक्टरी में आग लग गई। इस फैक्टरी के एक कंपाउंड में टेप बनाने का भी काम होता है। दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। तीन से चार गाड़ी अब तक आ चुकी हैं। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।