गाजियाबाद। एनडीआरएफ रोड पर आरके पुरम में साईं फार्म हाउस के पास खड़ी एक कार में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने किसी तरह आग बुझाई। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी भेजकर आग पर काबू पाया गया। जानकारी करने पर पता चला कि कार मालिक आकांक्षा पत्नी गौरव मौके पर मौजूद थीं। मामले में जांच की जा रही है।