कविनगर के बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर एक फैक्टरी में अचानक आग लग गई। सूचना पर 11 फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि घटना के समय करीब चार लोग फैक्टरी में काम कर रहे थे। सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।