फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सोसायटी में खराब मिले दमकल उपकरण बिल्डर-आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक की कॉसमॉस सोसायटी के रहने वाले अभिषेक कुमार के फ्लैट में 22 जनवरी की रात आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। हादसा होने पर सोसायटी में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं चलने से आग पर काबू पाने में समय लग गया। ऐसे में उन्होंने बिल्डर विनोद मित्तल, प्रनव मित्तल, राजेंद्र मित्तल समेत आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नितिन किशोर सक्सेना, सचिव जेनिफर एल जेक्स, संयुक्त सचिव चिन्मई मलिक, सदस्य सुनील कुमार, निर्मल, खजानची शुभाशीष चक्रवर्ती के खिलाफ क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


अभिषेक ने बताया कि उन्होंने अगस्त 2023 में सोसायटी में फ्लैट लिया था। आरोप है कि उस दौरान उन्हें सोसायटी सभी सुविधाएं होने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को वह एक शादी समारोह में नोएडा गए थे। इस दौरान उनके फ्लैट में आग लगी थी। सूचना मिलने पर वह कुछ देर में वहां पहुंचे और सोसायटी के फायर सिस्टम का प्रयोग करने का प्रयास किया लेकिन उसने काम नहीं किया। वहीं, दमकल की गाड़ियों को 20-25 मिनट आने में लगा। इतने में उनके फ्लैट का सारा सामान जल गया। जिसमें उनका लाखों रुपये का नुकसान हो गया। उन्होंने बताया कि सोसायटी के किसी टावर के पास वर्तमान में फायर की एनओसी नहीं है। उनका कहना है कि अगर सिस्टम ने काम किया होता तो इतना नुकसान नहीं होता। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


दमकल विभाग ने जारी किया था नोटिस

सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि सोसायटी के तीन टावर की एनओसी की समय सीमा पूरी हो चुकी है। 22 जनवरी को लगी आग में फायर सिस्टम ने काम नहीं किया था। इस मामले में बिल्डर को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें